
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम मसूरी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के रुझान को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरेबको लेकर मीडिया को दूर रखा गया है।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। नितिन नवीन ने संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वहीं भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से वर्ष 2027 में पुनः मसूरी आने का आग्रह भी किया। अंत में जनवरी 2027 के चुनावों में कमर कसने को कहकर बूथ बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया। मुलाकात में पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल उपस्थित रहे

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!