September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भाजपा महानगर ने बाबा अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओ को मेडिकल बनवाने मे हो रही परेशानी का लिया संज्ञान, सचिव स्वास्थ्य डा0आर राजेश कुमार से वार्ता कर 4 डाक्टरो का बोर्ड बनाने का किया अनुरोध, सचिव स्वास्थ्य ने शीघ्र समस्या के निवारण का दिया भरोसा।

इन दिनों अमरनाथ यात्रा के भक्तों का मेडिकल पं0 दीन दयाल उपाध्याय देहरादून (कॉरनेशन हॉस्पिटल) जिला अस्पताल द्वारा बनाया जाता है अमरनाथ यात्रियों का मेडिकल बनाने के लिए पूर्व में चार डॉक्टरों का एक बोर्ड बना दिया जाता था जहां पर आसानी से उक्त सभी यात्रियों का मेडिकल बन जाता था हज यात्रा के दौरान भी अभी हाल ही में एक बोर्ड बनाया गया था परंतु आज की स्थिति में अमरनाथ यात्रा हेतु मेडिकल बनाने के लिए कोई भी बोर्ड नहीं बनाया गया है जिसके कारण यात्रियों को कभी यहा तो कभी वहा भेजा जाता है जिसके चलते अमरनाथ यात्रा का सपना देख रहे श्रद्धालुओ को बहुत परेशानी हो रही है तथा यात्रियों को अस्पताल के एक कमरे से दूसरे कमरे पर भेजा जा रहा है उक्त विषय को लेकर के चिकित्सा सचिव आर.राजेश कुमार से मौखिक रूप से वार्ता हुई और उन्होंने इस विषय को गम्भीरता से लिया और उन्होंने संज्ञान लेते हुये आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड के तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनें देंगे आश्वासन के बाद भापजा महानगर ने सभी अमरनाथ यात्रीगणों से अनुरोध किया है कि मेडिकल बनवाने मे कीसी भी मदद हेतु भाजपा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लों से सम्पर्क कर सकते है जिनका सम्पर्क सूत्र – 7895003850 है।

 

You may have missed

Share