उत्तराखंड में सीएम की छवि को धूमिल करने के आरोप मे भाजपा ने दर्ज कराया मुकदमा…..
देहरादून: भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी की छवि खराब करने एवम चुनाव आचार संहिता के उलंघन की शिकायत दर्ज कराई हैं।
इस पूरे प्रकरण को लेकर पार्टी की और से आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्री प्रवीण लेखवार ने देहरादून के डालनवाला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है । जिसमे आरोप लगाया गया है कि आप पार्टी की तरफ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। आप की सोशल मीडिया सेल द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी का दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान दिए एक बयान के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है । इस एडिटेड वीडियो में दर्शाया गया है कि सीएम महिलाओं द्वारा भाजपा के बहिष्कार की बात स्वीकार रहे हैं।
यह वीडियो आम आदमी पार्टी के नाम से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में एक पोस्ट से प्रसारित किया का रहा है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है । इस पोस्ट के जारीकर्ता ने लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी एवं भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया है । इस संबंध में पार्टी की तरफ से उक्त आरोप के समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं । पार्टी ने अपने पत्र में इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट जारीकर्ता एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा