
भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त चल रहे विशिष्ट परिवार संपर्क अभियान व घर घर संपर्क अभियान के तहत राजपुर रोड विधानसभा अंतर्गत अंबेडकर नगर मंडल के वार्ड-23 खुड़बुड़ा में राजपुर रोड विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री खजानदास जी व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्री मनमोहन शर्मा व श्री राजीव मेहन के घर संपर्क कर उनके निवास पर पार्टी के स्टीकर लगाएं व घर घर संपर्क कर केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के पत्रक वितरित कर लोगों को अवगत कराया, समर्थन पत्र भरवाएं व ‘जनसंपर्क से जनसमर्थन’ को लेकर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई गई। विधायक श्री खजानदास जी ने कहा की लोगो में इस अभियान को लेकर काफी उत्साह है, उनका भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। मंडल अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी ने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व इस अभियान को लेकर सजग है व पल पल इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
अभियान में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, अभियान संयोजक व मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, मंडल महामंत्री अभिषेक नौडियाल, क्षेत्र की पार्षद विमला गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनिल, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी मुकेश रतूड़ी, भाजपा नेता प्रमोद भट्ट, शक्तिकेंद्र संयोजक पंकज भाटिया, मनोज जोशी, रवि कुमार, शुभम जैन, बूथ अध्यक्ष रीमा भटनागर व देवेश गोयल उपस्थित रहें।

More Stories
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
उधमसिंह नगर पुलिस ने अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस के नेटवर्क पर किया कड़ा वार, अवैध शास्त्र और फर्जी लाइसेंस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से दो अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने एसओजी की मदद से चोरो के गैंग का किया खुलासा,पुलिस टीम ने अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद किये बरामद,पकडे गये आरोपी मजदूरी करने की आड़ मे बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटना को देते थे अंजाम.!