*पैराग्लाइडिंग में नयार घाटी को हिमाचल की तर्ज पर विकसित किया जाएगाः महाराज*
बिलखेत। पैराग्लाइडिंग के लिए नयार घाटी को हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, पंचायती राज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को बिलखेत नयार घाटी मैं पैराग्लाइडिंग की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
श्री महाराज ने बैलून में बैठकर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में फ्लाइंग सफारी का इंस्टिट्यूट खोला जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ देश-विदेश से लोग यहां आकर पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग कैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों से एक ओर जहां शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास भी संभव हो पाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, ग्राम प्रधान श्रीमती सुमिता देवी, मैत्री प्रकाश,
कार्यक्रम संयोजक, ठाकुर रतन सिंह असवाल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज नैथानी, विद्या दत्त नैथानी, दिवाकर, केशवानंद आर्य, कमलेश्वर प्रसाद एडवेंचर के एसीईओ अश्वनी पुंडीर सहित 18 पायलट शामिल थे।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
उत्तराखण्ड एसटीएफ व कनखल पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही, लूट मे फरार हिस्ट्रीशिटर दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार