राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार: उत्तराखंड पुलिस के साथ नोकझोंक करना बिजनौर में तैनात एक सिपाही को भारी पड़ गया। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस चालान काटना चाहती थी, इसके विरोध में दोनों के बीच विवाद हुआ। अब इस पूरे मामले की वीडियो वायरल होने पर एसपी ने हल्दौर थाने में तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त सिपाही ड्यूटी से गैर हाजिर होकर महिला के संग कोटद्वार घूमने के लिए गया था। पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है।
थाना हल्दौर पर तैनात सिपाही विजय तोमर की ड्यूटी फिलहाल पुलिस लाइन बिजनौर में चल रही थी। पांच दिन पहले सिपाही विजय तोमर क्यूआरटी ड्यूटी से गैरहाजिर हो गया। उधर, एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें कोटद्वार ट्रैफिक पुलिस और उक्त सिपाही के बीच वाद विवाद हो रहा है, दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। बताया गया कि शराब के नशे में धुत सिपाही के संग कार में एक महिला भी थीतभी चेकिंग के वक्त कोटद्वार की ट्रैफिक पुलिस ने कार का चालान काटना चाहा।
जिस पर सिपाही आग बबूला हो गया। खुद को यूपी पुलिस में दरोगा भी बताया। कोटद्वार ट्रैफिक पुलिस और सिपाही के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच सिपाही के संग कार में सवार महिला ने कपड़े फाड़ने की धमकी भी दी थी। हालांकि बाद में कोटद्वार पुलिस ने सिपाही की कार को सीज कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप गई थी।
इस पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सिपाही विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्रथम दृष्टया जांच में सिपाही के बिजनौर में ड्यूटी से गैरहाजिर होने और कोटद्वार में हंगामा होने की बात सामने आई थी। इसके आधार पर सिपाही विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौंपी गई है। – नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने आपदा की घड़ी से निबटने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से कराया सुरक्षित रहने का अभ्यास !
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,एमडीडीए कॉलोनी में रह रहे 22 संदिग्धों को लिया हिरासत मे,लापरवाही बरतने वाले 15 मकान मालिकों पर ठोका 10,10 हज़ार का जुर्माना !
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !