
देहरादून के ओएनजीसी ऑफीसर्स क्लब में बिहारी महासभा ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने होली के पारंपरिक भोजपुरी, मगही, मैथली गीतों पर नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी । होली मिलन समारोह में बिहारी महासभा के सचिव चंदन कुमार झा ने बताया कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है, और इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर होली मनाई। समारोह में भाग लेने वाले लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे को रंगों में रंग दिया

बिहारी महासभा के होली मिलन समारोह में बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह सचिव चंदन कुमार झा कोषाध्यक्ष रितेश कुमार पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सुरेंद्र अग्रवाल राकेश रंजन प्रभात कुमार शशिकांत गिरी विनय कुमार राकेश रंजन सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति