उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर आई बड़ी अपडेट, आज और कल ना आएं उत्तराखंड, यात्रा हुई स्थगित, भारी बारिश का अलर्ट, गढ़वाल आयुक्त की अपील……
हरिद्वार: आयुक्त, गढ़वाल मंडल / अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन, ऋषिकेश विनय शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग, उत्तराखण्ड की विशेष प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06-07-2024 के अनुसार आगामी दिनांक 07 जुलाई एवं दिनांक 08 जुलाई, 2024 को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की सम्भावना है।
अतः मौसम विभाग की उक्त विशेष प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराधे एवं अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें।
पुनःश्च् क्योंकि मौसम विभाग से उक्त तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी बर्षा (Heavy Rain) की संभावना व्यक्त की गई है अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
सभी श्रद्वालुओं/ तीर्थयात्रियों से अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें। यह अपील व्यापक जनहित एवं जनसुरक्षा हेतु जारी की गई है।


More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!
हरिद्वार क़ी भगवानपुर पुलिस ने गौ क़शी मे लिप्त पति पत्नी को किया गिरफ्तार,पुलिस ने .मौके से गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, 04 छुरियां सहित अन्य उपकरण किये बरामद, पुलिस एक फरार आरोपी क़ी तलाश मे जुटी पुलिस. !
दीपक सैनी ने संभाला देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार,जिले मे विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प.!