March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पुलिस ने नाशे के बड़े कारोबारी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से 36 लाख रुपयों की अवैध स्मैक और एक तमंचा किया बरामद !

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नानक मत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर ‘सुक्खा ’को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है पुलिस को यह सफलता मिली जब थाना नानकमत्ता पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी ग्राम पचपेड़ा भट्टा, को 120.10 ग्राम स्मैक, अवैध तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।आरोपी की यह गिरफ्तारी रुद्रपुर हाईवे स्थित हरमन सीड्स राइस मिल के सामने उस समय हुई, जब पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन देखते ही अचानक झाड़ियों की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने भागते-भागते अवैध तमंचा निकाल लिया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी सुखविंदर उर्फ सूखा के खिलाफ थाना नानकमत्ता में NDPS और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह पंजाब भाग गया था और गिरफ्तारी वाले दिन ही अपने घर लौटा था। पुलिस को देखकर घबराहट में उसने भागने की कोशिश की।

उसके खिलाफ दर्ज मुख्य मुकदमें इस प्रकार हैं—

FIR 160/24 • FIR 22/2025 NDPS • FIR 31/25 NDPS व आर्म्स एक्ट • FIR 125/25 • FIR 113/25 NDPS • FIR 209/25 NDPS व आर्म्स एक्ट।

 

*तलाशी में पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से—*

• 120.10 ग्राम स्मैक/हीरोइन

• 315 बोर का अवैध तमंचा

• ₹2,500 नकद

• एक मोबाइल फोन

बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से सक्रिय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है।

*पूछताछ में कई तस्करों के नाम उजागर*

➡️ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य नशा तस्करों के नाम बताए हैं, जो उत्तराखंड के अन्य जिलों में नशा सप्लाई करते हैं। पुलिस इन नेटवर्क्स की जांच में जुट गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

*घटनाक्रम कैसे हुआ*

➡️ थाना प्रभारी नानकमत्ता और चौकी प्रभारी प्रतापपुर की टीम शाम गश्त पर थी। ग्राम सिसईखेड़ा के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर तेजी से हाईवे से उतरकर झाड़ियों की ओर भागा। संदिग्ध हरकत पर पुलिस ने उसका पीछा किया। हरमन सीड्स राइस मिल के पास चारों ओर से घिरने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

*एसएसपी मणिकांत मिश्रा का संदेश*

➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे का धंधा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है और समाज को खोखला बनाता है। ऐसे अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

➡️ उन्होंने बताया कि जिले में पुलिस की निगरानी और कार्रवाई दोनों को लगातार तेज किया गया है। ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान चल रहे हैं।

एसएसपी ने जनता से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयास से ही नशामुक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है और युवाओं को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।

You may have missed

Share