उत्तराखंड से बड़ी खबर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत…….
देहरादून: बड़ी खबर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों को अचेत अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाम की यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले यात्रियों कुल संख्या छह हो गई है। वहीं, सोमवार को बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की
मौत हुई। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक सात यात्रियों की जान गई है।जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद(51) पुत्र कन्हैया लाल निवासी इंदौर गांधी नगर मध्यप्रदेश, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास फिसलकर चोटिल हुए।
वहीं, दक्षा बेन पटेल (68) पत्नी घनश्याम पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को सवा छह बजे यमुनोत्री से लौटते वक्त सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गईं। जिस पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले गए थे, लेकिन दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक