September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बाबा केदार की यात्रा पर जाने वालो के लिए बडी खबर,केदारनाथ धाम चल रही भारी बर्फबारी का विडियो आया सामने,एसपी रूद्रप्रयाग ने जारी किये निर्देश,देखे केदारनाथ धाम मे हो रहा भारी हिमपात।

 

आज केदारनाथ धाम में हो रही बर्फवारी के चलते पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा पर आयें।
केदारनाथ धाम में हो रही बर्फवारी के कारण आपको वहां पर बुनियादी सुविधाओं के दृष्टिगत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी यात्रा प्लान बनाकर ही करें। मौसम के सही होने तक जनपद रुद्रप्रयाग के निचले इलाकों रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी क्षेत्र में होटल लेकर प्रवास किया जा सकता है। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं को बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।

बर्फवारी के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओं के दर्शन कराये जा रहे हैं।

 

Share