राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
बहादराबाद थाने के चोरी के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में दिल्ली में छत से कूद कर दी जान।मामला विगत गुरुवार का है।
बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले पुर्व विधायक सुरेश राठौर के कैम्प कार्यालय से घड़ी लैपटॉप आदि अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था जिसकी अज्ञात के विरुद्ध बहादराबाद थेन में मुकदमा दर्ज कराते हुए पूर्व विधायक ने अपने पुर्व नोकर र अन्य पर शक जताया था,जिसकी जांच करते हुए बहादराबाद पुलिस ने नगीना निवासी अंकित राठौर को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में अंकित ने विधायक के यहां चोरी करना स्वीकार करते हुए सारा सामान दिल्ली में अपनी एक महिला मित्र को देना स्वीकार किया था।जानकारी के अनुसार बाजार चौकी इंचार्ज अशोक सीर्षवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर माल बरामदगी को लेकर न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र दिल्ली पहुंची जहां आरोपी अंकित ने मौका देख कर सिपाही से अपना हाथ छुड़ा कर छत से छलांग लगा दी आनन फानन में उसे अस्पताल लेजाया गया जहां उसकी मौत हो गई।सूचना पर सीओ बहादुर सिंह चौहान व बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा दिल्ली पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आरोपी के परिजनों को सूचना दी।वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच एसपी स्वतंत्र कुमार को सौंप दी है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द