
मोहित अरोरा (राष्ट्रीय दिया समाचार) रूद्रपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध व काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध लगातार दूसरी बडी कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.08.2023 को मसीत हाईवे बरेली नगर को जाने वाले रास्ते के पास चैकिंग के दौरान बरेली नगर को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को चैकिंग करता देखकर तेज भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस पार्टी द्वारा उसे त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ लिया जिससे भागने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम सार्थक सन्धु पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बहेडी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताते हुए बताया मेरे पास स्मैक है जिसे मैं देवरनिया, बहेडी जनपद बरेली से गदरपुर में बेचने के लिये लाया हूँ ।
प्राप्त जानकारी क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर को देकर विधि अनुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के समक्ष उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखी 201 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए समय 21.41 बजे गिरफ्तार कर हिरात पुलिस लिया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे FIR NO-194/2023 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1. सार्थक सन्धु पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम गोपाल नगर थाना बहेडी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश (गिरफ्तार)
*बरामदा माल का विवरण-*
1. एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी 201 ग्राम अवैध स्मैक
2. एक एन्ड्रायड मोबाईल फोन VIVO कम्पनी।
*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त