
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। मनोज सिंह पुत्र कलम सिंह, निवासी-मीट मार्केट कोटद्वार निवासी मनोज सिंह ने 1 भी को कोतवाली कोटद्वार में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता कलम सिंह मय ई रिक्शा सहित गुम हो गये हैं।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 1 मई को ही अभियुक्त नासिर पुत्र मौ0 सुक्के, निवासी-फजलपुर, हबीब उर्फ बडी जुबाली, थाना-किरतपुर जिला-बिजनौर को मय गुमशुदा व ई-रिक्शा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।अभियोग उपरोक्त में मुख्य अभियुक्त उमर पुत्र इस्लाम घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था व गिरफ्तारी से बचनें के लिये बार-बार अपने ठिकाने बदल कर रह रहा था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध ई-रिक्शा लूट के उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 09 मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जहरखुरानी कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही करने एवं अपराध की गम्भीरता को देखते हुये वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी विमव सैनी, कोतवाली प्रभारी मनिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद आज अभियुक्त उमर पुत्र इस्लाम को झालू चौराहा बस स्टैण्ड नहटौर थाना नहटौर जिला बिजनौर उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के अलावा उपनिरीक्षक प्रद्युमन सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा, आरक्षी पवनीश कवि, चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी हरीश,, आरक्षी राहुल फोर सीआईयू शामिल हैं।

More Stories
IG कुम्भ वाई.एस रावत के निर्देश पर ASP कुंभ जोधराम जोशी का एक्शन,. रोडी बेलवाला क्षेत्र होगा अब अतिक्रमण मुक्त, कुंभ मेला पुलिस के ढाई सौ होमगार्ड्स करेंगे सहयोग, ASP कुंभ जोधराम जोशी ने किया जवानों को संबोधित कर गिनाई प्राथमिकताएं.!
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !