
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 5 दिसंबर 2023 को अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में गुमानी वाला श्यामपुर से मुखबिर की सूचना पर बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर UK14CA4213 को रोक कर चेक किया गया तो वाहन के अंदर से कुल 131 पेटी देशी शराब जाफरान की बरामद हुई| वाहन चालक से इतनी अधिक मात्रा में शराब परिवहन करने संबंधित कागजात मांगे तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
किशोर पुत्र शंकर लाल निवासी जाटव बस्ती थाना कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून
*बरामदगी*
1-कुल 131 पेटी देशी शराब जाफरान (कीमत लगभग 5 लाख रुपए)
2-बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर UK14CA4213
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2-हेड कांस्टेबल अमित राणा
3-कांस्टेबल नंदकिशोर
4-कांस्टेबल सौरभ
5-कॉन्स्टेबल विजेंद्र पुंडीर

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!