
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा दिनांक 12 मई 2024 को मुखबिर की सूचना पर मुर्गी फार्म, आईडीपीएल, हरिद्वार रोड के पास से एक अभियुक्त को सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यू0के0 14 सी 4370 पर नशीले कैप्सूल की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त नशीले कैप्सूलों को सहारनपुर के डीलर से खरीदकर लाना बताया गया, जिसे अभियुक्त द्वारा स्कूल, कॉलेज के छात्रों तथा फैक्ट्रीयों में काम करने वाले मजदूरो को उंचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाया जाता है। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके सम्बंध में जानकारी की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त-*
1-जितेंद्र कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय मलखान निवासी गली नंबर 1 हनुमान मंदिर कॉलोनी ऋषिकेश उम्र 54 वर्ष
*बरामदगी*
1- कुल 4440 नशीले कैप्सूल spasmo promose plus
2-सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यू0के0 14 सी 4370
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी आईडीपीएल
2- का0 विकास,
3- का0 कुलदीप,
4- का0 दिनेश मेहर,
5- का0 दुष्यंत,
6- का0 अभिषेक

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा