अरविंद धैर्य (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस ने साईबर क्राइम करने वाले शातिर शौकीन को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर ली है पकडे गये आरोपी पर 20 हजार रूपयो का ईनाम था आपको बता दे कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी भोपा व थाना प्रभारी भोपा के नेतृत्व में आज दिनांक गिरफ्तार अभियुक्त साइबर अपराध कारित करने का एक शातिर अपराधी है जो अपने मोबाइल से एक लिंक तैयार करके लोगो को भेजकर उनसे वार्ता कर विश्वास में लेकर लिंक खुलवाकर पिन व ओटीपी प्राप्त कर ठगी करने वाले तथा नागिरकों के खाते से रूपये निकाले वाले शातिर को दबोच लिया गौरतलब है कि अभियुक्त द्वारा इस प्रकार के अपराध थाना क्षेत्र में कारित किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0स0 439/20 धारा 420 भादवि व 66सी/डी आईटी एक्ट व मु0अ0सं0 324/22 धारा 174 ए भादवि पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठपुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना भोपा पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.01.2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* शौकीन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम टाई जनपद नूह सदर मेवात, हरियाणा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उप निरीक्षक गोपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0कान्स0 307 विकास कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1071 मौ. अलीम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2381 नवीन थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!