अरविंद धैर्य (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर की थाना भोपा पुलिस ने साईबर क्राइम करने वाले शातिर शौकीन को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर ली है पकडे गये आरोपी पर 20 हजार रूपयो का ईनाम था आपको बता दे कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी भोपा व थाना प्रभारी भोपा के नेतृत्व में आज दिनांक गिरफ्तार अभियुक्त साइबर अपराध कारित करने का एक शातिर अपराधी है जो अपने मोबाइल से एक लिंक तैयार करके लोगो को भेजकर उनसे वार्ता कर विश्वास में लेकर लिंक खुलवाकर पिन व ओटीपी प्राप्त कर ठगी करने वाले तथा नागिरकों के खाते से रूपये निकाले वाले शातिर को दबोच लिया गौरतलब है कि अभियुक्त द्वारा इस प्रकार के अपराध थाना क्षेत्र में कारित किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0स0 439/20 धारा 420 भादवि व 66सी/डी आईटी एक्ट व मु0अ0सं0 324/22 धारा 174 ए भादवि पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठपुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 20000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना भोपा पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.01.2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* शौकीन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम टाई जनपद नूह सदर मेवात, हरियाणा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उप निरीक्षक गोपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0कान्स0 307 विकास कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1071 मौ. अलीम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2381 नवीन थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
More Stories
डाकपत्थर क्षेत्र में यमुना नदी के टापू में फंसे 11 व्यक्तियों को पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू
नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब पीकर हुडदंग करना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी, 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार