
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती (2 अक्टूबर) तक आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के विभिन्न मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
मसूरी विधानसभा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और समाज कल्याण की भावना को जीवंत रूप देते हुए भाजपा हर वर्ष सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जनसेवा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यशाला में कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजन सम्मेलन, युवा रैली और खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा भाजपा की सेवा भावना का प्रतीक है और हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
करणपुर मंडल, राजपुर विधानसभा में आयोजित कार्यशाला में विधायक खजान दास ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों तक भी पहुँचना है जो सरकार की योजनाओं से अब तक वंचित हैं और उन्हें लाभ दिलाना है।
रायपुर विधानसभा के तपोवन मंडल में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि आज हमें गर्व है कि हम सभी भाजपा परिवार के सदस्य हैं और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनी है, मोदी जी विश्व के सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित हैं। सेवा पखवाड़ा में सभी कार्यक्रम् व्यवस्थित रूप से संपन्न होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, राजीव गुरूंग, राहुल लारा आदि भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़े के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक