
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी निवासी थाना भगवानपुर द्वारा ख़ुद की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियुक्त समीर अली अंसारी पुत्र अशरफ अली अंसारी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0-271/25 धारा 64(2)(ड), 333, 75(2), 351(2) बीएनएस व 3(क)/4,5(एल)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर दिनांक-17/08/25 को अभि0 समीर अली अंसारी पुत्र अशरफ अली अंसारी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बिनारसी रोड तेजूपुर से दबोचा गया।
*नाम पता अभि0*
समीर अली अंसारी पुत्र अशरफ अली अंसारी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 किरन गुंसाई
2- कानि0 गोविन्द सिंह
3- हो0गा0 सोहन सिंह

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त