
5000 का इनामी नशा तस्कर अब जाएगा जेल, भगवानपुर पुलिस ने दबोचा
अभियुक्त की पत्नी भी नशे के कारोबार में पूर्व में जा चुकी है जेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के निर्देशानुसार जनपद में इनामी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 01.12.22 को पुलिस द्वारा अभियुक्त कल्लू उर्फ मुंतजीर पुत्र मंजूर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को सिरचंदी से पकड़ा गया।
अभियुक्त पूर्व में नशे कारोबार में भी जेल जा चुका है अभियुक्त की पत्नी भी पूर्व में नशे के कारोबार में जेल जा चुकी है अभियुक्त कल्लू की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 5000/ का इनाम घोषित किया हुआ था।
यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम -1.
अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर,
2.उप निरीक्षक जयवीर चौकी प्रभारी काली नदी,
3.उपनिरीक्षक कर्मवीर चौकी प्रभारी तेज्जुपुर
4.उप निरीक्षक दीपक चौधरी
5.कांस्टेबल संजीव यादव
6.कांस्टेबल संजीव गुज्जर
7.कांस्टेबल सचिन
8.कांस्टेबल सिकन्दर

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ