
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस ने बंदरजूड गांव में गौकशी की सूचना पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने गौकशी कर रहे बंदरजूड गांव निवासी इस्लाम पुत्र हनीफ, मुस्तकीम पुत्र रफीक, मिजान पुत्र इस्लाम और शाहनवाज पुत्र इस्लाम नाम के चार गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 80 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए है।
उल्लेखनीय है की पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि बंदरजूड गांव में कुछ गौ तस्करों के द्वारा गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा छापा मारा गया है। पुलिस ने मौके से चार गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से पुलिस ने 80 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आज बातचीत में बताया की चार गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार