March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बेतालघाट थाना पुलिस की सघन चेकिंग में फंसी मारूति वैन, किराना के सामान के साथ-साथ कर रहा था शराब की भी सप्लाई,चार पेटी अवैध शराब हुई बरामद, देखिये विडियो कैसे पकडी पुलिस ने शराब।

नैनीताल क्षेत्र मे पिछले काफी समय से अवैध शराब की तस्करी का आभास हो रहा था लेकिन काफी कोशिश के बाद भी तस्कर पकड मे नही आ रहा था लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाती एक सफ़ेद रंग की मारूती वैन जिसमे परचून की दुकान का सामान भरा हुआ था एक बारगी तो पुलिस ने सरसरी नजर मार कर वैन को ग्रीन चिट देने ही वाले थे कि अचानक पुलिस ने एक पेटी को खोलकर देखा तो दंग रह गये इस पेटी मे शराब भरी हुई थी जिसमे पुलिसको *04 पेटी कुल 192 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का भी बरामद हुई
जिस आधार पर शराब तस्करी के सम्मिलित ओमनी वैन चालक राहुल अग्रवाल, पुत्र संदीप अग्रवाल, निवासी पैंठपडाव थाना रामनगर जिला नैनीताल को मौके से ही गिरफ्तार किया गया है जिस आधार पर थाना बेतालघाट में उपरोक्त शराब तस्कर के विरुद्ध Fir no.05/23, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम में*
उ0नि0 गौरव जोशी
कानि0 दीपक सामंत
चालक जगदीश पपोला

You may have missed

Share