
सपेरा बस्ती भानियावाला में नशे का कारोबार होने तथा बाहरी व्यक्तियों द्वारा आकर रुकने की सूचनाएँ पिछले काफी समय से मिल रही थी जिस के चलते आज सुबह पौ फटने से पहले 5:00 बजे करीब डोईवाला पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले लोगों, उनके मेहमानों तथा उनके वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टी से थाना डोईवाला, रानीपोखरी और ऋषिकेश का पुलिस बल तैनात रहा सुबह सुबह के धुर अंधेरे मे इतना पुलिस बल देखते ही आसपास के लोगो को कीसी बडी घटना का अंदेशा अवश्य हुआ लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारीयो ने लोगो को शांत कर समझाया कि पुलिस बल नशे के कारोबारीयो पर लगाम लगाने की नीयत से यहा रहने वाले और यहा आने वाले लोगो का सत्यापन करने के इरादे से आये है ,

इस सत्यापन अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक मकानों की सघन तलाशी ली गई और लगभग 300 लोगों को चेक किया गया। इस दौरान यहा रहने वाले 5 व्यक्तियों से बात चीत करने के दौरान वे अपने बारे मे कोई सटीक जानकारी और उद्देश्य स्पष्ट नही कर सके जिसके चलते उन्हे पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया इसके साथ ही सपेरा बस्ती मे मौजूद 10 संग्दिध वाहनों को भी कब्जे में लिया गया, इन वाहनो के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है इन वाहनो को लेकर पुलिस को कुछ बडा मिलने की उम्मीद जाग रही है पुलिस को शक हो कि ये वाहन नशे के सामान को लाने ले जाने के काम मे लाये जाते है इतना ही नही इन सभी वाहनो के चौसिस और इंजिन नम्बर के मिलान की भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है अब देखना ये है कि पुलिस की इस बडी कार्रवाई का नतीजा कितना बडा निकलता है

More Stories
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली