मुख्यालय पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड आजकल पुलिस को अपग्रेड करने के लिए नये नये प्रयोग अमल मे ला रहे है इसी कडी मे आज कोहरे/धुंध में एवं किसी घटना व दुर्घटना में तत्काल सहायता पहुँचाने के लिए पुलिस वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने की कार्यवाही के मद्देनजर Grand IJS Electronics कंपनी द्वारा अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के सम्मुख पुलिस मुख्यालय परिसर में पीसीआर वैन पर एक्सटर्नल लाइट्स लगाकर एक डेमो प्रस्तुत किया गया। हरजत सिंह दुग्गल ने बताया कि गाड़ी की छत पर उत्तराखंड पुलिस लिखे हुए 47 इंच की बार लाइट लगाई गई है, जिसे रात भर ऑन रख सकते हैं। फ्रंट/बैक लेफ्ट एवं राइट सेन्डर और फ्रंट ग्रिल में इंटरसेक्शन लाइट लगाई गई है। लेटेस्ट साईरन लगाया गया है, जिसमें USB फीचर होने से pre recorded मैसेज भी लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित कर सकते हैं।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस के वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ने से वे भीड़ में भी आसानी से नजर में आ जाएंगे और आम जन मदद मांगने के तुरंत संपर्क कर सकेंगे। साथ ही किसी भी दुर्घटना में तत्काल मदद पहुंचाने में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम, नीलेश आनंद भरणे उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त