
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पल्टन बाजार में निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे जिसके लिए जिलाधिकारी धनराशि पूर्व में ही जारी कर दी गई थी, पुलिस विभाग द्वारा चयनित स्थानों पर पूर्व से स्थापित विद्युत पोल एवं अन्य विभागीय पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति मांगी गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़ नियन्त्रण एवं भीड़ के दौरान भगदड़ की घटनाओं एवं दैवीय आपदाओं अथवा अन्य किसी आकस्मिक घटनाओं की सतत् निगरानी एवं नियन्त्रित किए जाने के दृष्टिगत पल्टन बाजार से धामावाला तक 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरे मय सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी को अधिष्ठापित किये जाने के कार्य हेतु पल्टन बाजार क्षेत्र में पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईट के पोलों तथा अन्य विभागीय पोलो पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सी०सी०टी०वी० कैमरे मय सहवर्ती उपकरणों, पीए सिस्टम, फाईबर कनेक्टिविटी अधिष्ठापित किए जाने की अनुमति प्रदान करने के आदेश जारी कर दिये है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप