देवाल (चमोली)। चमोली जिल के देवाल बाजार में किसी बात को लेकर नाई और हार्डवेयर व्यापारी के बीच कहासुनी हुई। जिस पर उनके बीच हाथापाई हो गई। नाई और उसके भाई पर दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं व्यापार संघ ने पुलिस से बाहरी व्यापारी के सत्यापन करने की मांग उठाई है।
देवाल बाजार में स्थित उत्तर प्रदेश बिजनैर निवासी कमल पुत्र दिनेश और उसके भाई गौरव की बारबर की दुकान है। स्थानीय व्यापारी मनोज कुमार पुत्र भीम सिंह और सुया गांव निवासी खुशाल सिंह पुत्र भरत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि नाई और उसके भाई ने धारदार हथियार से व्यापारी और दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे व्यापारी मनोज कुमार की नाक और अन्य जगह पर घाव हुए है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने नाई के दुकान की तलाशी लेने पर दुकान से धारदार हथियार दरांती बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस चैकी गया और एक ज्ञापन एसआई विनोद रावत को दिया। व्यापारियों ने इस घटनाक्रम की निन्दा करते हुए कहा कि देवाल के कुछ नाई संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका जताई पुलिस से इनकी गतिविधियां पर नजर रखने की मांग की।
देवाल के चैकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया आरोपित दोनों भाईयो को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !