
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की थाना बहादराबाद पुलिस ने बच्चों के विवाद के चलते मारपीट करने वाले चार आरोपियों को हिरासत मे लेकर क़ानूनी कार्यवाही की है प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी शान्तरशाह को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़ैड़ी राजपूताना में कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।
सूचना पर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ पता चला कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था और दोनों ओर से कुछ व्यक्ति आपसी मारपीट पर उतारू हो गए थे।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराने का प्रयास किया गया, परंतु वे नहीं माने और शांति व्यवस्था भंग करते हुए आक्रामक बने रहे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों के कुल 04 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
1. सलमान पुत्र फुरकान, निवासी बड़ैड़ी राजपूतान, थाना बहादराबाद, हरिद्वार
2. जिशान पुत्र फुरकान, निवासी उपरोक्त
3. साजिद पुत्र नवाब, निवासी उपरोक्त
4. सद्दाम पुत्र नवाब, निवासी उपरोक्त
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 उमेश कुमार
2. कानि0 अंकित कुमार
3. कानि0 चन्दन

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार