February 14, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की बाहदराबाद पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा किया बरामद, उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी सोनू शाह !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने. चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहनचोर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से एक चोरी की मोटर साइकिल और एक अवैध तमंचा कारतूस सहित बरामद किया है आपको बता दे की बाहदराबाद पुलिस ने चकिंग के दौरान वायलेंस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 चोरी होने की सूचना भी फ्लैश हुई थी, बहादराबाद पुलिस द्वारा पथरी रोह पुल चेकपोस्ट के पास चलाए गए संघन चैकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद की तरफ से आती हुई एक संदिग्ध बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसके चेसिस नंबर के माध्यम से जानकारी किये जाने पर उक्त मोटरसाइकिल का नंबर UK18P5914 ज्ञात हुआ। जो कि कुछ समय पूर्व ही थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी और जिसके संबंध में कंट्रोल रूम द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था, पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार द्वारा भी सख्ती से पूछताछ में मोटरसाइकिल को थाना श्यामपुर क्षेत्र से ही चोरी किया जाना बताया गया। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा स्वयं का नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष बताया गया जिसके पास से तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 312 बोर भी बरामद हुआ। आरोपी सोनू उपरोक्त से बरामद चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में थाना श्यामपुर पर मु॰अ॰सं॰ 19/2026 पंजीकृत है।

आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने के उपरांत बहादराबाद क्षेत्र में घूम रहा था। बाद

 

*नाम पता आरोपी*

01.सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0।

*बरामदगी का विवरण*

*01* एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संबंधित मु॰अ॰सं॰ 19/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना श्यामपुर

2- एक अदद तमंचा 312 बोर

 

*पुलिस टीम*

01. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट

02. उ0नि0 अमित नौटियाल

03. का0 प्रीतम तोमर

04. कां0 बलवंत

05. पीआरडी अमजद मलिक

You may have missed

Share