राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा बहादराबाद एस एच ओ ओर बहदरा बाद चौकी इंचार्ज दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया,जिसके बाद समस्त पुलिसकार्मियों ओर मेहकमे मे ह्ड़कंप मच गया।
सूत्रों का दावा है कि एक सीनियर सिटीजन के घर मे कुछ चोरो द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था, बार-बार उच्च अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी SO बहादराबाद ने कोई कार्रवाई नहीं कि और अधिकारियों को गलत सूचना देते रहे । उच्च अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी घटना से भयभीत बुजुर्ग पीड़ित से एस एच ओ न तो मिलनें गये ओर ना ही उन्होंने घटनास्थल को देखने की जहमत उठाई, उल्टा अधिकारियों को बताया कि घटना की सूचना फर्जी है।
पुलिस सूत्रों की अगर माने तो लगातार अधिकारियों को सही सूचना न देना, गुमराह करना और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने के कारण ही कप्तान नें दोनों को लाइन हाजिर किया हैं।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित