
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
धर्म नगरी हरिद्वार मे ”भंडारे वाले बाबा” के नाम से मशहूर बाबा ने ज़ब अपने जीवन की यात्रा को पूर्ण किया तों कोई भी परिजन अंतिम संस्कार के लिए नहीं पंहुचा जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने भंडारे वाले बाबा को सम्मानजनक अंतिम विदाई देकर मोक्ष धाम तक अपने कंधो पर उठाकर पहुंचाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। जांच में मृतक की पहचान रमाशंकर गुप्ता (58 वर्ष), निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो वर्षों से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से सूक्ष्म भंडारे आयोजित कराने के लिए जाने जाते थे।परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि आर्थिक तंगी के कारण वे हरिद्वार नहीं आ सकते। ऐसे में 12.07.2026 को पोस्टमार्टम के उपरांत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए खड़खड़ी श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज से उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।
हरिद्वार पुलिस का संदेश, सेवा, संवेदना और मानवता ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री