गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड मुख्यालय पर बुधवार को जय बद्री विशाल स्वायत्त सहकारिता मैठाणा वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सहकारिता से जुड़ी 15 अल्ट्रा पूअर लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक को 35 हजार रुपये की सहयोग राशि के चैक भी वितरित किये गये।
वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि रेखीय विभागों की ओर से संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाना चाहिए। ताकि वे अपनी आर्थिकी में सुधार कर सके। ग्राम प्रधान संगठन दशोली के अध्यक्ष नयन कुंवर ने कहा कि महिलाऐं समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों के जरिए आर्थिक एवम् सामाजिक रूप से सशक्त हो रही है।
इस अवसर पर कलस्टर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें मुन्नी देवी को अध्यक्ष, देवकी देवी सचिव और यमुना देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मैठाणा शिव प्रसाद डिमरी, मनोज कुंवर, विकास सिंह, एरिया कोर्डिनेटर दीपा नेगी, सुमन सिंह, सीमा सती, सपना, अंजलि, आशा नेगी, रोहित, शशांक, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, सीमा असवाल, एडीओ वीकेपी मुकेश कुमार, एडीओ सहकारिता सौरभ रवि, रीप परियोजना से सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट,् महेंद्र सिंह कफोला, मोहन सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा