
अरदास समाज कल्याण (आस्क) संस्था ने मनाया अपना स्थापना दिवस
आज दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को अरदास समाज कल्याण संस्था का चौथा स्थापना दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया |
चार वर्षों के पूरे होने का समारोह संस्था के सदस्यों ने चार विभिन्न राज्यों में – उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब वे हरियाणा में धूमधाम से मनाया |
संस्था के संस्थापक श्री राजवीर सिंह जी ने हमें बताया की मात्र चार वर्षों में संस्था द्वारा रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास के क्षेत्र मे कार्य करते हुए लगभग चार हजार लोगों को ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है| अरदास समाज कल्याण (आस्क) संस्था ने “वर्क फ्रोम जेल ” के उपक्रम पर कार्य करते हुए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की विभिन्न जेल में आस्क की कार्यशाला स्थापित कर बंदियों को ट्रेनिंग और रोजगार से जोड़ा | इस कार्य में जेल प्रशासन ने बहुत सहयोग दिया और उनके सहयोग के बिना इतना कुछ करना नामुमकिन था | आज के दिन राजवीर जी ने संस्था का हमेशा साथ देने के लिए सभी सदस्यों का भी आभार प्रकट किया |
संस्था के सभी सदस्यों ने आज स्थापना दिवस के दिन हमारे लक्ष्य – देह शिवा बर मोहे इहै,शुभ करमन ते कबहुँ ना टरूँ
को दोहराया और भविष्य में भी समाज हित मे कार्य करने का संकल्प लिया |

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह