May 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एएनटीएफ देहरादून ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों एवं कैप्सूल के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी स्कूल कालेज और शिक्षक संस्थानो के छात्रों को बना रहा था नशेड़ी !

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में गठित एएनटीएफ टीम को भी टास्क देते नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक – 21/05/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान संदिग्धता के आधार पर एक व्यक्ति लवकुश वर्मा पुत्र मेवालाल निवासी संजय कॉलोनी, देहरादून को रोक कर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति के पास से 552 कैप्सूल *Acetaminophen Tramadol HCL Dicyclomine Hcl Capsules* तथा 168 कैप्सूल *Acetaminophen Tramadol hydrocloride Dicyclomine hydrocloride Capsules* , कुल 720 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पूछताछ का विवरण:*

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त नशीले कैप्सूल व गोलियां को शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों व स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों मे बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

लवकुश वर्मा पुत्र मेवालाल निवासी संजय कॉलोनी, देहरादून उम्र 34 वर्ष

 

*बरामदगी*

 

1- 552 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol HCL Dicyclomine Hcl Capsules

2- 168 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol hydrocloride Dicyclomine hydrocloride Capsules

*पुलिस टीम:-*

 

1- निरी० मुकेश त्यागी, प्रभारी एएनटीएफ देहरादून

2- उ०नि० देवेंद्र गुप्ता

3- म0उ0नि0 प्रेरणा चौधरी

4- का० प्रदीप कुमार

5- का0 गौरव कुमार

6- का0 मुस्तकीम

You may have missed

Share