चमोली जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, भारतीय सेवा के जवान खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए हैं, पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात थे।
21 वर्षीय खिलाफ सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेवा में भर्ती हुए थे, वह चमोली के नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ कनोल गांव निवासी थे। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे चमोली क्षेत्र में शोक की लहर है। कनोल गांव में उनकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता नारायण सिंह सदमे में हैं।
शहीद खिलाफ सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी, उसके बड़े भाई कुंवर सिंह की गोपेश्वर में कपड़ों की दुकान है। जबकि बड़ी बहन की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। खिलाफ सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही नंदानगर में मातम पसर गया। कनोल गांव में भी सन्नाटा है।
उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को सितेल में पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद खिलाफ सिंह नेगी को चमोली पुलिस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द