
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह के साथ नदियों मे खनन को लेकर निवेश के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। देवयानी सिंह की शिकायत पर डालनवाला थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, देवयानी सिंह ने अपनी शिकायत में सन्नी अग्रवाल पर खनन के निवेश का झांसा देकर बड़ी धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें तब से लेकर आज takbकोई लाभ नहीं मिला, बल्कि उनके द्वारा दी गई मूल राशि भी वापस नहीं की गई।देवयानी सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कुछ दस्तावेज तैयार किए हैं, जिससे भविष्य में उनके खिलाफ किसी साजिश की आशंका भी जताई गई है। रकम की वापसी के लिए कई बार संपर्क करने के बावजूद उन्हें टालमटोल किया जाता रहा।
जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें से एक सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है सन्नी अग्रवाल के करीबी लोगो का कहना है की सन्नी के बारे मे एक धारणा बन चुकी है की ऐसा कोई सगा नहीं जिसको सन्नी ने ठगा नहीं अब देखना यह है की इतने शातिर दिमाग़ वाले सन्नी को पुलिस कब तक खुली हवा मे सांस लेने की मोहलत देती है


More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
देहरादून की रायपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को कब्ज़े से चोरी की गई करीब 7 लाख रुपयों के चोरी किये जेवरत किये बरामद,उत्तरप्रदेश मे नाज़िबाबाद के रहने वाले है पकडे गये दोनों आरोपी.!
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध चरस की बरामद, पकड़ा गया आरोपी मजदूरों और छात्रों को नशा बेचकर कमा रहा था बड़ा मुनाफा.!