March 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहत्रधारा नदी मे नहाने के दौरान फिर घटा हादसा, नदी मे डूबने से राजस्थान के पर्यटक की हुई मौत।

राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में डूब गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, मौके पर उक्त व्यक्ति को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा पंचायत नामा/पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक का संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने 03 अन्य साथियों के साथ राजस्थान से देहरादून घूमने के लिए आया था, तथा सहस्त्र धारा में अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण डूब गया।

 

*मृतक का नाम व पता*

 

कालूराम पुत्र स्व० जुमाराम निवासी VPO-गुलेरिया, जिला चुरु, राजस्थान, उम्र 35 वर्ष।

You may have missed

Share