*कोतवाली पटेलनगर*
आज दिनांक 28/11/23 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि बॉबी किचन नियर लालपुल में एक लड़के ने एक लड़की के ऊपर जान से मारने की नीयत से पिस्टल तान रखी है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौक़े पर पहुँची तो एक लड़के ने लड़की के सामने पिस्टल तान रखी थी, जिसे आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से मय पिस्टल के पकड़ लिया गया।
घटना के संबंध में युवती द्वारा दी गयी तहरीर पर धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़ने के दौरान लड़के को कुछ चोटे आई थी, जिसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
पूछताछ में युवती द्वारा अपना नाम रिचा सिंह पुत्री नवीन सिंह नि0 सरइया मुजफ्फरपुर बिहार तथा लड़के का नाम कमलजीत कुमार पुत्र कपिल देव सिंह नि0 सोनडीहा खगरिया, बिहार बताया, युवती द्वारा बताया गया कि लड़का उसका पूर्व परिचित है तथा रेलवे विभाग मुरादाबाद में जॉब करता है, कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था, तथा उसके द्वारा लड़के से बात करनी बंद कर दी थी, इसके बाद से ही उक्त लड़का लगातार उसका पीछा कर रहा था। आज अचानक उक्त युवक बॉबी किचन के पास उसे मिल गया, और उस पर पिस्टल तानकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
कमलजीत कुमार पुत्र कपिल देव सिंह नि0 सोनडीहा, खगरिया, बिहार

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!