*रैट्रो/मॉडिफाइड साईलेंसरों को लगाकर ध्वनि प्रदूषण कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 35 लाख रू0 मूल्य के 419 रैट्रो/मॉडिफाइड साईलेंसरों पर यातायात पुलिस देहरादून ने चलाया बुल्डोजर।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून महोदय के पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद देहरादून में नगर/देहात क्षेत्रान्तर्गत मॉडिफाईड/रेट्रो साईलेंसर लगाकर वाहन संचालित कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों (सीनियर सिटीजन/महिलाओं/अन्य) से प्राप्त शिकायतों के क्रम में माह सितम्बर 2022 से मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा लगभग 900 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिनमें से 600 वाहन सीज किए गए । उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस जनपद देहरादून द्वारा 419 वाहनों पर लग लगभग 35 लाख रू0 मूल्य के मॉडिफाइड साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में दाखिल किए गए, जिन्हें आज दिनांक 26/11/2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर रोड रोलर के माध्यम से नष्ट किया ।
उक्त कार्यवाही के क्रम में मॉडिफाईड साईलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी तथा इस सम्बन्ध में सख्त नियम/कानून बनाये जाने के सम्बन्ध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। भविष्य में मॉडिफाईड साईलेंसर संचालित वाहन चालकों एवं दुकानदारों के विरुद्ध धारा 107/116 सीआरपीसी तथा सम्बन्धित के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 283 (लोक मार्ग या पथ-प्रदर्शन मार्ग में संकट या बाधा कारित करना) में अभियोग भी पंजीकृत किया जायेगा ।

अपील:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा दुपहिया वाहन पर इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाए जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें, यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अतिरिक्त भा0द0वि0 के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी तथा साइलेंसर उतारकर इसी प्रकार नष्ट किया जाएगा ।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश