आज दिनांक 05/11/2023 को प्रातः 6:15 बजे पर थाना डालनवाला पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मोहनी कट के पास स्कूटी सवार दो महिलाओं को अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गई है। उक्त सूचना पर डालनवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्कूटी चालक हेमा धर्मशक्तू पुत्री दिलीप धर्मशक्त निवासी DL रोड नियर मठ मंदिर देहरादून उम्र 30 वर्ष तथा स्कूटी की पिछली सीट पर बैठी लड़की का नाम सपना पुत्री लक्ष्मण बिष्ट हाल पता 3 ओल्ड सर्वे रोड देहरादून मूल पता ग्राम ग्वाड थापली रुद्रप्रयाग उम्र 22 वर्ष ज्ञात हुआ। दुर्घटना में स्कूटी की पिछली सीट पर बैठी हुए लड़की की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा स्कूटी चालक के सामान्य चोटें आयी थी। मृतका के शव को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल ले जाकर मोर्चरी में रखवाया गया तथा स्कूटी चालक को प्राथमिक उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। मृतका का पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है तथा अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी