February 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचलकर उतारा मौत के घाट, आक्रोशीत स्थानीय लोगो ने ट्रक को किया आग के हवाले, ट्रक ड्राइवर ने भाग कर बचाई अपनी जान, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर पाया काबू !

 

आज प्रातः करीब 8 बजे कोतवाली काशीपुर में सूचना मिली की ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर 01 में एक अज्ञात वाहन द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी है।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेंद्र चौधरी मय फोर्स के पहुंचें तो ज्ञात हुआ कि वाहन डंपर संख्या UP-21CT6364 ने मोटर साइकिल UK18C5444 में टक्कर मार दी है और मौके पर मोटरसाइकिल सवार जयपाल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र चरण सिंह नि0 ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर 01 कुंडेश्वरी ऊधम सिंह नगर उम्र 60 की मृत्यु हो गई है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया जा चुका था तथा डंपर का चालक मौके से फरार हो गया था। काशीपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया गया तथा उक्त घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।*

*सूचना पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और तहसीलदार काशीपुर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामवासियों को समझा बुझा कर शांत किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी काशीपुर भिजवाया गया।*

*आगजनी में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। क्षतिग्रस्त डंपर और मोटरसाइकल को चौकी में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चौकी कुंडेश्वरी में रखा गया है।

Share