उत्तराखंड के सूचना विभाग में आज तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई……
देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित होता है। कोई भी कार्मिक हो वह विभाग का चेहरा होते हैं। तीनों कार्मिकों ने भी इसी के अनुरूप विभाग को सेवाएं दीं।
संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नौकरी पाने से ज्यादा सम्मान से सेवानिवृत्त होना ज्यादा खुशी का क्षण होता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होती है।
उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव और रवि बिजारनिया ने भी तीनों कार्मिकों द्वारा विभाग को दी गई सराहनीय सेवाओं को याद किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक एलपी भट्ट, फिल्म फोटो अधिकारी शेखर चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रणजीत सिंह बुदियाल, कैलाश रावत, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, सहित सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।


More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!