सुमित खन्ना (राष्ट्रीय दिया समाचार) प्रेमनगर
देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक ७४ वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिली है कि यह बुजुर्ग महिला प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड स्थित अपने मकान में अकेली रहती थी जबकि उसकी दो बेटियां देहरादून से बाहर उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में रहती है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है प्रेम नगर पुलिस द्वारा बुजुर्ग मृतक महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर आला पुलिस अधिकारीयो ने पहुंचकर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाने का काम कराया।मृतक
महिला का नाम मंजीत कौर 74 वर्ष बताया जा रहा है पुलिस को प्रथम दृष्टया घर की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता की ये हत्या लूटपाट के इरादे से की गई हो फिलहाल पुलिस सबूत इकठ्ठे कर हत्या के कारणो को जानने का प्रयास कर रही है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश