राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
रूड़की। स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे कारोबारी को देर रात बाइक सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए व्यापारी बच निकला। इससे एक बड़ी घटना टल गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम ढण्डेरा की है। पुलिस के अनुसार बीती रात कारोबारी प्रीतरंजन निवासी बैंक काॅलोनी गणेशपुर रूडकी, लंढौरा रोड से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही प्रीत रंजन ढण्डेरा के आस पास पहुंचा तो कुछ बाईक सवार लोगों ने अन्धेरे में उसे लूट के इरादे से पकड़ने का प्रयास किया। मगर प्रीतरंजन उन्हें चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग