*पौड़ी पुलिस का सुरक्षा चक्र, रखे साईबर क्राइम से बेफिक्र।*
*SSP श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पीड़ितों के खातों में लौटाई जा रही साईबर ठगी की धनराशि*
*टॉवर लगाने के नाम पर झांसे में आए व्यक्ति से हड़पे रू0 1,27,600/- की धनराशि आयी पीड़ित के खाते में वापस*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साईबर सैल को जनपद में *साईबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशों के क्रम में विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स के पर्यवेक्षण में साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए साईबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस कराए जाने एवं *आम जनमानस को साईबर अपराध से सुरक्षा हेतु लगातार जागरूक* करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 13.09.2022 को *आवेदक श्री सुभाष सिंह रावत,* निवासी विद्युत परीक्षण खण्ड श्रीनगर, वर्तमान पता हनुमान मन्दिर अपर बाजार श्रीनगर, जनपद पौडी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र साईबर सैल को दिया गया जिसमें अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी *जमीन पर टॉवर लगाने का झांसा देकर उनसे रु0 1,27,600/-की धनराशि की ऑनलाइन ठगी* की गयी है। साईबर सैल कोटद्वार द्वारा *त्वरित कार्यवाही करते हुये पीड़ित के खाते से हड़पी रु0 1,27,600/- की सम्पूर्ण धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस* कराया गया।
*पौड़ी पुलिस की आम जनमानस से अपीलः-*
◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
*साइबर पुलिस टीमः-*
1. श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया (प्रभारी निरीक्षक साईबर सैल)
2. उपनिरीक्षक श्री जयपाल सिंह चौहान
3. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
4. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी
5. आरक्षी 210 ना0पु0 उत्तम सिंह
More Stories
नगर निगम ने चलाया नालो की सफाई का अभियान ,लगातार बारिश के चलते नालो मे कचरे के लग गये थे अम्बार, निगम की टीम ने नालो से निकला टनो कचरा !
देहरादून की क्लेमेंट टाउन पुलिस ने ना सुधरने वाले गुंडे को दिखाया ज़िलें से बाहर का रास्ता, ढ़ोल बजाकर देहरादून से 6 माह के लिए किया रवाना, समय से पहले वापस आने पर कड़ी कार्यवाही की दे चेतावनी !
प्रस्तावित पुलिस आरक्षी भर्ती (जनपदीय पुलिस/पीएसी/आईआरबी) की लिखित परीक्षा मे ड्यूटीरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की एसएसपी दून ने की ब्रीफिंग,पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के दिये निर्देश,भर्ती स्थल पर किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल/स्मार्ट वॉच, आदि) ले जाना होगा पूर्णतः वर्जित।