
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.03.2025 को कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत बाजार चौकी के पास ड्यूटी में नियुक्त चीता कर्म गणों को रोड पर गिरा एक पर्स मिला, जिसके अंदर एक आधार कार्ड (प्रेम सिंह नाम के व्यक्ति का),एक ATM कार्ड ,नगद कैश ₹8870/- और अन्य कागजात रखे हुये थे। चीता कर्म गणों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पर्स में मिले आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नम्बर से संपर्क किया गया जिस पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रेम सिंह बताते हुए उनके पर्स के खोने की बात बतायी गयी। उक्त व्यक्ति प्रेम सिंह को तुरंत बाजार चौकी कोटद्वार बुलाकर उनके खोये हुए पर्स को (आधार कार्ड , ATM कार्ड ,नगद कैश ₹8870/- और अन्य कागजात सहित) सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ पर्स पाकर सज्जन द्वारा द्वारा पौड़ी पुलिस की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
ऐतिहासिक क्षण: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
ध्रुव रौतेला ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण, सचिव सूचना शैलेश बगौली से की भेंट
मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए – मुख्यमंत्री