
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार)सेलाकुई
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने आरोप लगाया है कि डीएम और एसएसपी की शह पर दिन ढलते ही पूरे जनपद में सड़कों पर खनन माफियाओं का कब्जा हो जाता है |पूरी रात शहर में सैकड़ों ट्रक (जिनकी गिनती एक हजार से अधिक होती है ) अवैध खनन (उप खनिज) लेकर शहर में प्रवेश करते हैं, लेकिन डीएम /एसएसपी गहरी नींद में सोए रहते हैं, जिस कारण प्रदेश की बेशकीमती संपदा लुट रही है |इनकी नाकामी एवं इनकी शह के चलते मातहत अधिकारी इन पर हाथ डालने से कतराते हैं | वैसे तो पूरा जनपद अवैध कारोबार की मंडी बन चुका है और इस कारोबार में कुछ नेताओं का भी समर्थन इनको हासिल है| शर्मा ने कहा कि इन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सरकार की छवि सरकार पर बट्टा लगाया जा रहा है | आलम यह है कि नदियों से अवैध रूप से उप खनिज दोहन कर एवं भंडारण केंद्रों की आड़ में बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है, लेकिन अधिकारियों को यह सब दिखाई नहीं दे रहा |मोर्चा शीघ्र ही अधिकारियों की काली करतूतों को सरकार के समक्ष रखेगा एवं आंदोलन करेगा |

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !