राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
खबर के अनुसार शाखा प्रबंधक पर दो दिनों में साढ़े 83 लाख रुपये गबन करने के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपी के अन्य शाखाओं में भी प्रबंधक रहते हुए गबन करने के मामले भी सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पटेलनगर कोतवाली एसएसआई दीपक रावत के अनुसार, जिला कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक प्रशासन मुखराम प्रसाद ने तहरीर दी कि वर्ष 2019 के दौरान नरेंद्र कुमार शर्मा निवासी पार्क रोड जो कि उस समय देहरादून की माजरा शाखा बैंक में कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे।इस दौरान बैंक कोपरेटिव मुख्यालय को जानकारी मिली कि बैंक की माजरा शाखा में गलत ढंग से ऋण दिया गया है जिसमे कुछ बैंक कर्मियों की स्नलिप्ता भी है। इस पर जांच हेतु बैंक द्वारा एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।
वहीं एजीएम (लेखा) विश्वविजय सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। हालांकि जांच अधिकारी ने पिछले ही वर्ष 17 जनवरी 2022 को अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को दे दी है।
इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर बैंक मुख्यालय ने नरेंद्र कुमार शर्मा को 17 फरवरी 2022 को ही निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद तीन अक्टूबर 2022 को बैंक प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें धन के गबन के प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

More Stories
मसूरी की वादियों में मातम, शादी के सात महीने बाद ही उजड़ गई खुशियों की दुनिया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल धनोल्टी मार्ग के होमस्टे में मिला नवविवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की.!
पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वालों पर एसएसपी अजय गणपति का प्रहार,पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को किया गिरफ्तार,अपराधियों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी की कुशल रणनीति के आगे नहीं चली कोई चाल”.!
मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने 15 हज़ारी शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोककर होना चाह रहा था फरार,बदले मे पुलिस की गोली ने आरोपी को पंहुचा दिया अस्पताल !