
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। लीड बैंक पौड़ी के तत्वाधान में समस्त बैंकों द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए दिव्यांगजनों हेतु 18 व्हील चैयर व 10 डोली भेंट की गयी है।लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में दिव्यांगजनों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए जनपद के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा व्हील चैयर व डोली समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई गयी है, जिससे दिव्यांगजनों को अपने मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए आसानी मिल सकेगी और अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजन मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों के अधिकारियों द्वारा सखी बूथ, दिव्यांग बूथ, मॉडल बूथ तथा लोकसभा में वीडियो कवरेज में अपना सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने जनपद के समस्त मतदाताओं को 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक संजय रावत, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से प्रवीण गोयल, डीजीएम भूपेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक रविंद्र रावत सहित अन्य मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त