March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में यात्रा रूट में पढ़ने वाले सभी होटल रेडी ठेली वालों को अपनी दुकान के आगे अपना नाम लिखना होगा सुनिए सीएम धामी क्या बोले।

उत्तराखंड में यात्रा रूट में पढ़ने वाले सभी होटल रेडी ठेली वालों को अपनी दुकान के आगे अपना नाम लिखना होगा सुनिए सीएम धामी क्या बोले……

देहरादून: 22 जुलाई से उत्तराखंड में कावड़ यात्रा की शुरुआत हो जाएगी वही कावड़ यात्रा से पहले ही प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिस फैसले के तहत अब यात्रा रूट में पढ़ने वाले सभी होटल रेडी ठेली वालों को अपनी दुकान के आगे अपना नाम लिखना होगा।

वहीं जैसे ही यह फैसला सामने आया उसके बाद उत्तराखंड में सभी के अपने-अपने विचार सामने आ रहे हैं विपक्ष जहां इसे एक गलत फैसला बता रहा है तो वहीं भाजपा प्रदेश सरकार का समर्थन करते हुए नजर आ रही है।

दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हमारे द्वारा यह फैसला 12 जुलाई को ही ले लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत मिलती रहती है कि इस दौरान लोग अपना नाम बदलकर अपनी पहचान बदलकर दुकान चलाते हैं। और इस फैसले में कोई बात भी बुरी नहीं है अगर किसी को अपना नाम लिखना है तो इसमें किस बात की बुराई है।

You may have missed

Share